• Mon. Aug 17th, 2026

मथुरा में जन्माष्टमी पर चौराहों पर दिखेंगी कृष्ण लीलाएं

ByVijay Singhal

Aug 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और शहर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष चित्रकला एवं सजावट कराई जा रही है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से चंद कदमों की दूरी पर स्थित भूतेश्वर चौराहे पर चित्रकला का कार्य शुरू किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का प्रमुख मार्ग होने के कारण भूतेश्वर चौराहे को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यहां तैयार किए जा रहे चित्रों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, ब्रज की संस्कृति और जन्मोत्सव की झलक दिखाई देगी। नगर निगम की योजना शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और स्थानों को भी इसी तरह आकर्षक बनाने की है। चित्रकला के लिए अलीगढ़ से करीब 16 कलाकारों की टीम मथुरा पहुंची है। कलाकार पिछले करीब एक सप्ताह से अलग-अलग स्थानों पर चित्र बनाने में जुटे हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में प्रवेश करते ही ब्रज संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की मनोहारी झलक दिखाई दे, इसके लिए विशेष सजावट कराई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.