• Mon. May 4th, 2026

बेटा-बेटी को जहरीला पदार्थ दे मां ने भी खाया, बच्चे की मौत

ByVijay Singhal

Aug 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहई में गृह क्लेश के चलते बेटा-बेटी को जहरीला पदार्थ खिला मां ने भी खा लिया। इससे डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी का उपचार चल रहा है। सुनीता (30) की पति नीरज निवासी लोहई से बुधवार को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नीरज आगरा के एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने चला गया। दोपहर बाद सुनीता ने डेढ़ साल के पुत्र गीतांशु व बेटी राखी (5) को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो अन्य लोग भी आ गए और चिकित्सक को दिखाया। बच्चे की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्र व खायरा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। वहीं सुनीता व राखी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, नीरज की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी शादी सुनीता के साथ हुई। सुनीता से एक बेटी और एक बेटा हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि जहर खाया गया या अन्य पदार्थ। वहीं पित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 14 अगस्त को वह आगरा गया था। मेरे पीछे से पत्नी सुनीता ने बेटे गीतांशु को जहरीला पदार्थ खिला दिया। परिजनों की सूचना पर वह गांव पहुंचे। उपचार के बाद बेटे की तबीयत में सुधार था। बृहस्पतिवार सुबह हालत बिगड़ने पर दोबारा चिकित्सक को दिखाया तो मृत घोषित कर दिया। मैंने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। पति ने अपनी पत्नी सुनीता के खेत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.