• Mon. May 4th, 2026

रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने पकड़ा चिट पास का फर्जीवाड़ा

ByVijay Singhal

Aug 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने फर्जी चिट पास पकड़ा है। ये चिट पास एक महिला के पास से बरामद हुआ है। फर्जी चिट पास बनाने का आरोप संविदा चालक पर लगा है। अधिकारियों ने संविदा चालक को नोटिस जारी किया है। फर्जी चिट पास बनाकर परिवहन निगम को चूना लगाने का मामला सामने आया है। निगम अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करवा दी है। प्रकरण के आरोपित संविदा चालक को नोटिस जारी किया गया है। उससे स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संविदा चालक को संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि मथुरा-आगरा रूट पर चेकिंग के दौरान महिला यात्री निकिता उपाध्याय के पास से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक की वैधता का फर्जी चिट पास पकड़ा गया। चिट पास पर किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। फर्जी मुहर लगी थी। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त पास संविदा चालक पवन कुमार उपाध्याय के नाम से जारी किया गया था। जबकि मुख्यालय से इस तरह के चिट पास जारी करने पर प्रतिबंध लगा है। इससे विभाग को राजस्व की हानि होती है। मामला पकड़ में आने के बाद निगम अधिकारियों ने संविदा चालक पवन को नोटिस देकर पूछा है कि उक्त अवधि के दौरान उसके मानदेय से 5880 रुपये की कटौती क्यों न की जाए। जमानत धनराशि जब्त करके संविदा समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है। संविदा चालक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.