हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मथुरा कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम से नगर क्षेत्र में तिराहे-चौराहों पर लगे 198 सीसीटीवी कैमरों से यातायात एवं सिविल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। अत्याधुनिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी दे रहा है। इससे तिराहे-चौराहों पर लगी रेड लाइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो रिकॉर्डिंग की स्क्रीनिंग कर पुलिस टीम द्वारा फॉल्टी नंबर प्लेट यानी चालान के डर से वाहनों के नंबर प्लेट के एक या दो अंक छिपाकर चलाने वालों के वाहनों के नंबरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम दोनों के मिलान के बाद कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस टीम वाहनों का चालान वाहन स्वामियों तक पहुंचा रही है। ऐसे वाहनों का चालान पांच हजार रुपये का किया जा रहा है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि नगर में वाहनों की नंबर प्लेट के नंबरों को छिपाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के वाहनों की भी स्क्रीनिंग कंट्रोल रूम में तैनात ऑपरेटरों द्वारा किए जा रह हैं। प्रतिदिन ऐसे दो वाहनों का चालान किए जा रहे हैं। ऐसे वाहनों का पांच हजार रुपए का चालान किया जा रहा है।
मथुरा में अक्सर फूड डिलीवरी और दूध विक्रेताओं के वाहनों की नंबर प्लेट की गड़बड़ी देखने को मिलती है। इनके दोपहिया वाहनों के नंबर में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर पर टेप या गंदगी, जंग और मुड़ी हुई देखी जा सकती है। एक फूड डिलीवरी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें जल्द ही गर्म फास्ट फूड अन्य खाने का सामान ग्राहक तक पहुंचाना होता है। इसलिए जल्दबाजी में यातायात नियमों का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
