• Thu. Nov 26th, 2026

26 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Byvijay.singhal1233

Jul 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि ब्रज में इस बार उनका 5251वां जन्मोत्सव खास होगा। मठ, मंदिर और आश्रमों के साथ सामाजिक भागेदारी इस उत्सव को और भव्यता प्रदान करेगी। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन्मोत्सव की कार्य योजना तय करने के लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बृहस्पतिवार को मथुरा आ रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार 26 अगस्त को मनाई जाएगी। ब्रजवासी अपने आराध्य श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मनाएंगे। इस विशेष दिवस को और खास बनाने का प्रस्ताव पिछले दिनों वृंदावन में हुई संतों की बैठक में रखा गया था। संतों के इस सुझाव पर राज्य सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए और इसे भव्यता प्रदान करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन को दी है। इसमें संतों के सुझाव के अनुरूप दो दिवसीय समारोह के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने को कहा गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय के सभागार में बैठक करेंगे। इसमें परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र सहित डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ब्रज के संत, महंत, मंदिर के प्रबंधक तथा सेवायत भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन पर चर्चा करेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव को भव्यता के साथ मनाने के लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। पर्यटन मंत्री दोपहर तीन बजे बैठक करेंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.