हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन की ओर से कई चरणों में मतगणना के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग भी करा दी है। इस बार सर्विस वोट की गिनती सत्यापन के बाद शुरू होगी। इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के जरिये मतदान करने वालों की संख्या करीब सात हजार है। इन सभी के वोट को पहले एप के जरिये स्कैन किया जाएगा। इससे यह पता लगेगा कि कहीं एक ही मतदाता ने दो वोट तो नहीं डाल दिए हैं। साथ ही जो पर्ची, जिस मतदाता को दी गई थी उसने ही मतदान कर भेजी है या फिर उसके स्थान पर किसी अन्य ने फर्जी वोट डाल दिया है। स्कैनिंग के दौरान एप इन दोनों ही गड़बड़ियों को पकड़ लेगा। इससे उक्त वोटों को अलग कर अन्य की गिनती की जाएगी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्विस वोट की गिनती के लिए 20 टेबल लगाई जाएंगी। इसके अलावा पोस्टल बैलेट की गिनती को 11 टेबल लगाई जाएंगी। वहीं, ईवीएम की गिनती विधानसभावार होगी। प्रत्येक विधानसभा पर 14 टेबल होंगी। इसके अलावा एक टेबल आरओ की होगी। वहीं, प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी का सिर्फ एक व्यक्ति मौजूद रह सकेगा। मतगणना के संबंध में बैठकों का दौर लगातार जारी है। वहीं, शासन की ओर से भी लगातार ट्रेनिंग कराई जा रही है। मतगणना मंडी समिति में होगी। उक्त स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। इसमें से मतगणना कक्षों में पैरा मिलिट्री तैनात रहेगी। वहीं, दूसरे सुरक्षा घेरे में पीएससी तैनात रहेगी। वहीं, तीसरा घेरा स्थानीय पुलिस का होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
