हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जायद की फसल कर चुके किसान नहरों में पानी न मिल पाने से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि गर्मी के मौसम में नहरें, रजबहा और बंबे सूखे पड़े हैं। इससे फसल की सिंचाई करने में काफी मुश्किल हो रही है। किसानों के खेत में चरी, उड़द, मूंग, पालेज और सब्जियों की फसल खड़ी है। फसलों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन कई नहर, कई बंबे और कई रजबहा सूखे पड़े हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकारी कागज में पानी चला रहे हैं। असल में अधिकांश नहरें सूखी पड़ी है। हालात से महावन क्षेत्र के किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। महावन का ज्यादातर हिस्सा डार्क जोन में आता है। क्षेत्र में भूगर्भ जल की समस्या है। इस वजह से महावन के किसान फसल की सिंचाई के लिए नलकूप की भी मदद नहीं ले पा रहे हैं। भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने बताया कि महावन के किसान फसल की सिंचाई के लिए परेशान हैं। कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। फरह क्षेत्र के झंडीपुर निवासी किसान अशोक ने बताया आगरा कैनाल से जुड़ा रजबहा पानी की बजाय जलकुंभी से अटा पड़ा है। रजबहा की सफाई नहीं हुई है। माइनर में पानी नहीं आने से बरारी, बलरई, झंडीपुर, साहपुर, नगला जौहरी, मकदूम के किसानों को अपने संसाधनों से खर्चा कर फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
