हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता हलवाई का शव शेरगढ़ रोड स्थित चंद्रकुंड में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकाला पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
छाता के हरनाथिया थोक स्थित रमन पाड़ा निवासी हरीश चंद ने बताया कि उनका भाई भारत (28) 10 फरवरी को घर से गए थे। वह हलवाई का कार्य करते थे, इसलिए दो दिन तक नहीं लौटे तो उन्हें चिंता हुई। बुधवार को चंद्रकुंड में एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। वह परिजन के साथ पहुंचे तो शव उनके भाई भारत का था। उन्होंने बताया कि उनके भाई के गले पर रस्सी से गला घोंटने का निशान था और नाक में भी चोट लगी थी। उन्हें पूरा यकीन है कि उनके भाई की पहले हत्या की गई है, उसके बाद शव को चंद्रकुंड में फेंका गया। उन्होंने बताया कि यदि वह कुंड में गिरकर मरे होते तो उनके शरीर में पानी भरता और शव फूल जाता। जबकि शरीर का कोई हिस्सा फूला हुई नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
