• Sun. May 17th, 2026

अदम्य साहस दिखाने वाले वीर अधिकारियों और जवानों को सेना मेडल से नवाजा

ByVijay Singhal

Feb 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पाकिस्तान की शह पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर करारा जवाब देने वाले सेना के अधिकारियों व जवानों के वीरता के किस्से मथुरा कैंट में गूंजे। जान हथेली पर लेकर आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने वाले 56 अधिकारी व जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया। बुधवार को मथुरा कैंट परिसर स्थित तारापुर सभागार में आयोजित उत्तरी कमान अलंकरण समारोह में जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने 56 अधिकारियों व जवानों को वीरता व विशिष्ट सेवा के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया। 38 वीरता, 15 विशिष्ट सेवा, 02 युद्ध सेवा पदक प्रदान किए गए। वहीं ब्रिगेडियर सौम्य बनर्जी को बार टू सेना मैडल से नवाजा गया। लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र ने वीरता मेडल हासिल करने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश की सीमाओं पर सुरक्षा ही नहीं आंतरिक क्षेत्र की चुनौतियों में अपना सहयोग कर रही है। मेजर जनरल पंकज पचंद्रा, मेजर जनरल सीबीके बनर्जी, ब्रिगेडियर पृथ्वी राज चौहान, ब्रिगेडियर के अरुण, ब्रिगेडियर जयदेव सिंह असवाल, कर्नल प्रदीप सेंवल, कर्नल नितिन अग्निहोत्री, कर्नल राजेंद्र सिंह काराकोटी, कर्नल सूरज सिंह चिल्वाल, लेफ्टिनेंट कर्नल रिचा दत्ता को अलंकृत किया गया है। इसके अलावा पदक से अबदुल हमीद को नवाजा गया है। राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर लल्दिंघेता की अक्तूबर 2023 में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान उनकी दाहिनी आंख में छर्रे लग गए थे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और आतंकियों की घुसपैंठ को उन्होंने नाकाम कर दिया। इसके लिए उन्हें सेना मेडल वीरता से सम्मानित किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.