• Mon. Nov 16th, 2026

मथुरा में कराटे बेल्ट परीक्षा में दिखाया आत्मरक्षा का कौशल

Byvijay.singhal1233

Aug 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धौली प्याऊ स्थित रेलवे के बैडमिंटन हॉल में रविवार को कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि बार की पूर्व कोषाध्यक्ष अलका उपमन्यु और अधिवक्ता अभिषेक यादव रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। मुख्य प्रशिक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि येलो बेल्ट में निधि खिरवार, जिनिशा सिंह, दीक्षा, थिया सिंह, मिष्टी सिंह, सुयश नरवाल, तेजस कनौजिया, अर्नव, सुनील राउत, रुद्रांश राई, माही राजपूत, सौम्यदीप बाला, रजत शर्मा, अयांश, युवान गौतम, मिशिका गौतम, ब्रज भूषण सिंह, मानवी राघव, समीर राघव और उन्नति गौतम ने सफलता प्राप्त की। ऑरेंज बेल्ट में अर्पित यादव, प्रगुन शर्मा, प्रिशा शर्मा, तनिष्का सुनील राउत, अगस्त्य उपाध्याय, जीविका सिंह, यहवी चौधरी, हर्षिका गौतम, प्राची सिंह, प्रणिका तिवारी, मन्नत यादव और तृप्ति कुमारी सफल रहीं। वहीं ब्लू बेल्ट में रुद्रा, रितुराज, शिवराज, अर्नव अक्षय, कार्तिक, देव शर्मा, आदि देव, सनाया, शिप्रा सिंह, वीहा लोकरे और गर्विका ने जीती। ग्रीन बेल्ट में ओवी अमोल, प्रणव अमोल और प्रियांशी बघेल, पर्पल बेल्ट में ऑरिक पांजा, रियांश शिवपुरे, रिद्धि, वर्णिका सोनी, राघव शर्मा, रिया शर्मा और आंशिका, जबकि ब्राउन बेल्ट में आयुष जाना, वत्सल, रुद्र गर्जे, अंशुमन चौधरी, अभिनव यादव, झलक और भूमि सनोरिया उत्तीर्ण हुईं। ब्लैक बेल्ट परीक्षा में अवियुक्त धनगर, रुषिका फौजदार और विष्णु कुमार ने सफलता प्राप्त की। इस दौरान उप प्रशिक्षक अर्जुन सिंह, जिला कराटे संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अरुण कुमार, अनेक बाबू, करण कुमार, मानसी चौधरी, अभिषेक, पंकज और कुणाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.