हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टीम आरएलडी की बैठक सौंख रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक का है। ऐसे में राजनीतिक संगठनों को भी बदलते समय के अनुरूप तकनीक से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को टीम आरएलडी से जोड़कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। टीम के जिला संयोजक प्रतीक सिंह भरंगर ने कहा कि पार्टी को डिजिटल स्तर पर सशक्त बनाने की आवश्यकता है। टीम का प्रत्येक सदस्य गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
