• Sun. May 17th, 2026

दिल्ली में भगदड़ के बाद ताज एक्सप्रेस निरस्त, जंक्शन पर बढ़ाई सुरक्षा

ByVijay Singhal

Feb 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई घटना के बाद मथुरा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह से ही रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी। जंक्शन से दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस को जहां निरस्त कर दिया, वहीं प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में एक-एक करके श्रद्धालुओं को जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने बैठाया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जंक्शन से कुंभ स्पेशल ट्रेन में लाइन बार श्रद्धालुओं को सवार किया गया। टिकट काउंटर से रविवार को प्रयागराज के 450 से अधिक सामान्य टिकट खरीदे गए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सभी रिजर्वेशन फुल हैं। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना को लेकर पुलिस अलर्ट है, स्टेशन पर 20 से अधिक कांस्टेबल को तैनात किया गया है। जंक्शन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को बैठाने के लिए के साथ सुरक्षा बढ़ा दी है। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम में निगरानी रखी जा रही है, इसी के साथ स्टेशन पर आरपीएफ महिला स्टाफ को भी तैनात किया गया है। जिससे प्रत्येक ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों को उद्घोषणा करके जागरूक किया जा रहा है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली तक जाने वाली ताज एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। लघुशंका के लिए भी मांगी जा रही रकम, शिकायत रेलवे जंक्शन पर रविवार को यात्री संदीप ने एक्स पर शिकायत करते हुए कहा कि उनकी स्लीपर में टिकट थी, लेकिन यहां पर लघुशंका करने के लिए भी रुपये लग रहे हैं। उधर, शिकायत मिलते ही रेलवे के सीनियर डीसीएम जांच करने में लग गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.