• Sat. Aug 8th, 2026

नगला राधा में घुटनों भरे पानी में होकर निकल रहे स्कूली बच्चे

ByVijay Singhal

Aug 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में ब्लॉक के गांव नगला राधा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जलभराव के कारण घुटनों से ऊपर भरे पानी से गुजरना पड़ रहा है। जलभराव से निकलने में बच्चे चोटिल हो रहे हैं। बारिश से स्कूल जाने के रास्ते ने तालाब का रूप ले लिया है। गांव निवासी फतेहसिंह ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चे स्कूल आने-जाने से डरने लगे हैं। गांव निवासी शंकर ने बताया कि खराब रास्ता बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। पूर्व प्रधान लाखन सिंह ने बताया कि कुछ किसानों ने जल निकासी के रास्ते को रोक रखा है। फरह ब्लॉक के बीडीओ प्रवीन कुमार ने बताया अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। जल्द जलनिकासी की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.