• Wed. Nov 11th, 2026

श्रीदाऊजी मंदिर में सेवायतों ने किया बांकेबिहारी कॉरिडोर का विरोध किया

Byvijay.singhal1233

Jul 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में श्रीदाऊजी मंदिर के सेवायतों ने वृंदावन में बांकेबिहारी कॉरिडोर व न्यास बनाए जाने का विरोध किया। मंदिर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सभा में तीर्थ पुरोहितों ने इस कृत्य को सनातन विरोधी बताया। बुजुर्ग सेवायत पूरन गोस्वामी ने कहा सरकार का यह कार्य सनातन विरोधी कार्य है। जब तक जीवित रहेंगे सनातन और मंदिरों की रक्षा करेंगे। हमारे पूर्वज औरंगज़ेब से लड़े थे, हम इस सरकार से मरते दम तक लड़ेंगे। हमने कुर्बानी दी है आगे भी देंगे। बैकुंठ नाथ पांडेय ने कहा मंदिर की पूजा सेवा व चढ़ावे पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिये। मर्यादा व विधान से सेवा पूजा चलनी चाहिए। कॉरिडोर के बजाए सरकार को अन्य उपायों पर विचार करना चाहिये। यमुना शुद्धिकरण, बिजली, पानी, सड़क, सफाई की ओर सरकार को देखना चाहिये। इस दौरान महेश पांडेय, भगवत पांडेय, बलदेव पांडेय, पुष्पेंद्र पांडेय, प्रदीप पांडेय, सिया पहलवान, प्रशांत पांडेय, सोनू पांडेय, रामू पांडेय, जतिन पांडेय आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.