• Sat. May 16th, 2026

ब्रज चौरासी कोस में मास, मदिरा की बिक्री बर्दाश्त नहीं

ByVijay Singhal

Jul 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में ब्रजचौरासी कोस में मास-मदिरा की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने की मांग को लेकर कस्बे के रासमंडप में ल बैठक हुई। दोपहर में हुई बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ब्रजचौरासी कोस में मास-मदिरा की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मान मंदिर के सुनील सिंह ने बताया कि बैठक में आगे की योजना पर भी चर्चा की गई। इसमें आंदोलन के संचालन के लिए अध्यक्ष व ब्रज चौरासी कोस में पड़ने वाली तहसील व ब्लॉक में अध्यक्ष बनाए जाएंगे। प्रथम चरण में ब्लॉक व तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन के बाद भी यदि मास-मदिरा की बिक्री रोक नहीं लगी तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। योगी सरकार को अन्य तीर्थ स्थलों की तरह ब्रज चौरासी कोस क्षेत्र को ड्राईजोन घोषित करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता हिंदूवादी नेता गोपेश्वर चतुर्वेदी ने की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.