हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक साड़ी फैक्ट्री मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव इस्लामपुर, कुरारा, हमीरपुर निवासी रामबाबू उर्फ महेंद्र सिंह (45) गोविंदनगर क्षेत्र स्थित शंकर विहार काॅलोनी निवासी मोहन सिंह फौजी के मकान में पिछले करीब चार माह से किराए पर रह रहा था। रामबाबू पड़ोस की ही एक साड़ी फैक्ट्री में काम करता था। पिछले कई दिनों से काम पर नहीं गया तो ठेकेदार नीरज मिश्रा ने कमरे पर जाकर देखा तो रामबाबू मृतावस्था में पड़ा मिला। भाई श्याम व गुलाब को जानकारी दी। गोविंदनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रथमदृष्टया उसकी मौत तबीयत खराब होने के चलते मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
