• Sun. Nov 29th, 2026

वृंदावन में भूमाफिया की आश्रमों पर वक्र दृष्टि: साक्षी महाराज

Byvijay.singhal1233

May 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भाजपा सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि देश में जहां भी तीर्थ स्थल हैं, वहां भूमाफिया सक्रिय हो जाते हैं। अयोध्या, हरिद्वार, ऋषिकेश में जमीनें महंगी होने पर वहां भी यही खेल चल रहा है। इसी तरह वृंदावन कॉरिडोर बनने से जमीन महंगी होने पर यहां भी वे सक्रीय हो गए हैं। भूमाफियाओं की दृष्टि उनके लोधी आश्रम पर है। उन्हें संदेश देने के लिए लोधी आश्रम में वह और लोधी समाज से जुड़े जनप्रतिनिधि एकजुट हुए हैं। जिन भूमाफियाओं की वक्र दृष्टि यहां है, उनको पता होना चाहिए कि योगी सरकार में न्याय सभी को मिलता है। तुष्टिकरण किसी का नहीं होता है। जो लोग ऐसा करते हैं, योगी राज में उनका इलाज ठीक से होता है। यह बात उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम साक्षी धाम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव बहुत ही टेड़ा लग रहा था, लेकिन भाजपा को वहां 180 से 200 सीटें मिलेंगी। भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में पार्टी अजेय है। उन्होंने विरोधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार बनाने का ख्वाब कोई भी देख सकता है, लेकिन आने वाले दस साल में यूपी में भाजपा का तोड़ किसी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन में विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास देशभर में हुआ है उसका कोई सानी नहीं है। यमुना प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि यमुना आज से मैली नहीं है, बल्कि भगवान कृष्ण का अवतार जब हुआ था तभी से मैली है। भगवान कृष्ण ने भी यमुना का उद्धार करने के लिए बहुत प्रयास किए थे, तभी से प्रयास होते चले आ रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.