• Sun. May 3rd, 2026

मथुरा में मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 56.36 लाख की ठगी

ByVijay Singhal

May 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  सौंख कस्बा निवासी चंद्रवीर सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 5 दिसंबर को उन्होंने फेसबुक पर शेयर बाजार संबंधित एक लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद सीधे ई-3 मार्केट इंवेस्ट कम्युनिटी नाम से व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप पर दीपक पंडित नाम का शख्स प्रतिदिन शाम को एक घंटा शेयर बाजार में निवेश के फायदे बताता था और कैसे निवेश करें यह भी जानकारी देता था। डेढ़ माह बाद दीपक की सहयोगी शालिनी ने उनका भी ऑनलाइन माध्यम से ट्रेडिंग अकाउंट खुलावा दिया। इसके बाद उन्होंने एक लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ दिन बाद वह दोगुना हो गए। इसी तरह अलग-अलग दिनों में उन्होंने 26 लाख रुपये निवेश कर दिया। वहीं वृंदावन के प्रेम टॉकीज के पास गोपाल बाग निवासी रश्मि मिश्रा के साथ भी ऐसा ही हुआ। शेयर बाजार विशेषज्ञ बनकर एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया, झांसे में लेकर फोन करने वाले आरोपी ने ट्रेडिंग अकाउंट खुलावा और अलग-अलग दिनों में 30.36 लाख रुपये निवेश करा लिए। इसके बाद ठग ने ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया और फोन उठाने भी बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने के बाद दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया कि साइबर ठगों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.