• Sun. May 3rd, 2026

सात लाख की रंगदारी न देने पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

ByVijay Singhal

May 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद और अवैध वसूली का एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने गांव के ही दबंगों पर गाली-गलौज, मारपीट और 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वृंदावन निवासी कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने थाना जैंत पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने 8 फरवरी 2023 को मौजा सकराया बांगर तहसील में कृषि भूमि खरीदी थी, जिस पर वह तभी से काबिज हैं। आरोप है कि पड़ोसी रामवीर, गिर्राज, पूरन, मुकेश सिंह उर्फ मुकली, मदन गोपाल और राधेश्याम नामक व्यक्ति उनकी संपत्ति पर बुरी नीयत रख रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब पौने दो बजे नामजद आरोपी 4-5 साथियों के साथ लाठी, डंडे और हथियारों से लैस होकर जमीन पर पहुंचे। आरोपियों ने वहां बनी बाउंड्रीवाल की ईंटें तोड़ दीं और जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। आरोप लगाया गया है कि दबंगों ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जैंत थाना पुलिस ने पीड़ित कृष्ण मुरारी अग्रवाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.