• Thu. Jul 2nd, 2026

वृंदावन के संतों में बिजली कटौती पर आक्रोश, बोले- सुधार नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

ByVijay Singhal

Jun 23, 2023
Spread the love
मथुरा के वृंदावन में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती की समस्या से आम जनता ही नहीं संतों में भी आक्रोश है। बिजली कटौती से आक्रोशित संतों ने व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके साथ ही एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर निर्बाध आपूर्ति की मांग रखी। वृंदावन में संत समाज के एक गुट ने पागल बाबा स्थित बिजली निगम के कार्यालय पर एक्सईएन अनिल कुमार और एसडीओ संदीप वार्ष्णेय को ज्ञापन दिया। महंत मोहिनीबिहारी शरण ने कहा कि नगर को 24 घंटे बिजली देने के आदेश हैं, लेकिन कई-कई घंटे अघोषित कटौती की जा रही है। नगर में जगह-जगह पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं, मानसून में इससे हादसे हो सकते हैं। विभाग बेखबर है। उन्होंने कहा कि यदि गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन की विद्युत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ब्रज मंडल के संत एक होकर बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। एक्सईएन ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राम कुटीर के महंत शिवराम दास, रेवती दास, महंत श्यामदास, महंत प्रिया शरण दास, महंत कोमलानंद दास, शेष नारायण मंदिर के महंत श्यामदास आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.