• Thu. Jul 2nd, 2026

राजकीय शिक्षकों को मिला घर के पास जाने का मौका, स्थानांतरण प्रक्रिया खुली

ByVijay Singhal

Jun 23, 2023
Spread the love

 

मथुरा। राजकीय शिक्षकों को अपने घर के आसपास जाने का मौका मिल रहा है। शासन द्वारा राजकीय शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति जारी करते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया खोल दी है। जिसके तहत 3 दिन तक राजकीय शिक्षक अपने मनपसंद विद्यालयों में जाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उप्र सरकार ने राजकीय शिक्षकों की स्थानांतरण की प्रक्रिया खोल दी है। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी। जिसके तहत 23 जून शुक्रवार को अपर शिक्षा निदेशक द्वारा एनआईसी की वेबसाइट upsecgtt.upsdc.gov.in पर उपलब्ध कराए गए वेब पेज पर मास्टर डाटा फीडिंग की जाएगी। 24, 25 एवं 26 जून को इच्छुक राजकीय शिक्षक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद आवेदन करेंगे। शिक्षक आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर प्रधानाचार्य की संस्तुति के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अपना फार्म जमा करेंगे। 27 को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आवेदन पत्रों एवं संलग्नकों का परीक्षण कर ऑनलाइन अग्रसारित करेंगे। 28 जून को अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) इन आवेदनों को परीक्षण कर अग्रसारित करेंगे। 29 जून को सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवेदनों की मानक व गुणांक के आधार पर मेरिट तैयार होगी। 30 जून को अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) प्रधानाचार्याें एवं शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी करेंगे। जिले में 36 राजकीय विद्यालय हैं, जिनमें 14 इंटरमीडिएट कॉलेज हैं और 22 राजकीय हाईस्कूल विद्यालय हैं। इनमें 7 मॉडल स्कूल भी शामिल हैं। इन 36 विद्यालयों में 249 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। ज्योति दीक्षित, सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया राजकीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्याें व शिक्षकों के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया खोल दी गई है। वह 24 से 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिसके बाद उनके आवेदनों की जांच कर उन्हें अग्रसारित कर दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.