मथुरा में सांसद हेमा मालिनी अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़कर 5 किलोमीटर ई-बस से यात्रा की। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने सांसद के साथ सेल्फी ली। ई-बस में सवार यात्रियों से व्यवस्था बेहतर करने का सुझाव मांगा। इसके साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर से हाल पूछा। बातचीत में यात्रियों ने ई-बस को बेहद आरामदायक और बेहतर बताया। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ई-बस के संचालन से डग्गामार वाहनों पर लगाम लगेगी। लोगों को जाम से भी छुटकारा मिलेगा। यहां आने वाले पर्यटक और यात्रियों को आसानी होगी। ई-बस में सीट और एसी सहित साफ-सफाई अच्छा था। बस में सवार यात्रियों ने ई-बस के संख्या बढ़ाने की मांग की है। बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। सांसद वृंदावन के ओमेक्स सोसायटी में स्थित अपने घर से निकलकर छटीकरा रोड पर पहुंची। यहां उनको वृंदावन से गोवर्धन जा रही ई- बस को रूकवाया। इस दौरान गाड़ी छोड़कर उसमें सवार हो गई। बस में सवार होने के बाद पूरे बस का निरीक्षण किया। सांसद ने बस में चल रहे एसी की कुलिंग,CCTV, सीट और सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बस में साफ-सफाई की तारीफ की। सांसद हेमा अपने संसदीय क्षेत्र में 3 दिन के दौरे पर आई हुईं हैं। सांसद यहां 24 जून तक रहेंगी।इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 23 जून को हेमा मालिनी अरियाना वैल नेस,राधिका बिहार में कला श्री अकादमी के तहत आयोजित आर्ट हाउस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा हाथरस रेल ट्रैक पर स्थित सोनई रेलवे स्टेशन पर बने नव निर्मित उपरगामी सेतु का लोकार्पण करेंगी। 24 जून को वह मथुरा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अलग अलग कार्यक्रमों में उनके साथ रहेंगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
