• Fri. Nov 27th, 2026

हिंदू सम्मेलन में बोले संत- समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए

Byvijay.singhal1233

Feb 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गांव जाबरा में भन्नी पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ताओं और साधु-संतों ने कहा कि गो हत्या बंद होनी चाहिए। हमारी बेटियों को सतर्क रहना चाहिए। साथ ही समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए। रविवार को गांव जाबरा में संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि मथुरा में मुगलों ने कई बार मंदिर को तोड़ा, लेकिन हिंदू हार नहीं माना। जल्द ही मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए हिंदुओं को जगाना होगा। उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील की। गोविंददास महाराज ने कहा कि समाज की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो इसमें बुराई नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने हिंदू एकता पर बल दिया। कहा कि हिंदू जात-पात में नहीं बंटे। विधायक राजेश चौधरी ने अतिथियों और साधु संतों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता अजवारी मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह प्रधान और दीपक शास्त्री ने की। भूमि अग्रवाल, देशराज सिंह, धीरज सिंह, कुश अवतार, अरुण दीक्षित, आरपी सिंह, नकुल चौधरी, रमण चौधरी, कृपाल सिंह, ऋषि सिंह, नरेंद्र प्रधान, रामू प्रधान, ओपी चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.