हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गुरुग्राम से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर कोलकाता जा रहे ट्रक चालक ने साथियों के साथ ट्रक का जीपीएस उपकरण तोड़कर गायब कर दिया। दो दिन तक ट्रक को अपने कब्जे में रखा और उसमें से 30 लाख रुपये के लैपटॉप-टैबलेट समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। ट्रक स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने सारा सामान बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अब चारों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में प्रशिक्षु आईपीएस रिफाइनरी थाना प्रभारी जयबिंद गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की फर्म शिव शक्ति कॅरिअर के स्वामी ने 30 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि गुरुग्राम से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर उनका ट्रक कोलकाता जा रहा था। इसी दौरान ट्रक रिफाइनरी क्षेत्र से गायब हो गया है। चालक का कोई पता नहीं लग रहा है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया तो ट्रक फैक्ट्री एरिया के पास एक बाड़े में मिला। पुलिस ने ट्रक बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
