• Mon. Jul 6th, 2026

गोकुल में जन्म के बाद बज रही सहनाई,नंद बाबा दे रहे बधाई

ByVijay Singhal

Sep 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोकुल में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद खुशी मनाई गई। यहां मुख्य कार्यक्रम नंद भवन में हुआ। जहां मंदिर के पुजारियों ने बाल गोपाल का पहले अभिषेक किया और फिर उनका आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद बधाई गायन शुरू हुआ। भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ। कंस के डर से वासुदेव उनको यमुना के रास्ते अपने मित्र नंद बाबा के महल गोकुल ले गए। जहां उन्होंने भगवान कृष्ण को यशोदा मैया के पास लिटा दिया और वहां से योगमाया को लेकर आ गए। सुबह जब गोकुल के निवासी जागे तो पता चला कि यशोदा मैया के लाला ने जन्म लिया है। इसके बाद सभी ब्रजवासी नंद बाबा को बधाई देने उनके महल पहुंचे। जहां वह कहने लगे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। न श्री कृष्ण को पालना में बैठाकर सवारी निकाली गई। गोकुल की गलियों से होते हुए सवारी नंद चौक पहुंची। जहां भक्तों ने भगवान को पालना झुलाया। इस दौरान नंद चौक पर गुब्बारे आदि लगाकर सजावट की गई। भगवान को सवारी नंद चौक पर पहुंचने के साथ ही वहां शुरू हुआ बधाई लुटाने का दौर। यहां बधाई देने से पहले भक्तों पर हल्दी,चंदन से निर्मित भगवान कृष्ण की छी छी डाली गई। इसके बाद वहां मंदिर के पुजारी और भक्तों ने बधाई लुटाई। भक्त भगवान की प्रसादी वस्त्र, खिलौना,मिठाई, टॉफी आदि पा कर आनंद से अभिभूत हो गए।
भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद नंद लाल के बधाई उत्सव की धूम मची हुई है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद गोकुल में खुशियां मनाई जा रही हैं। यहां मंदिर से लेकर रास्तों तक श्रद्धालु नाच रहे हैं गा रहे हैं और भगवान कृष्ण के पिता को बधाई दे रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.