हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में कालीदह क्षेत्र स्थित अखण्ड दया धाम में मंगलायतन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव व्यासपीठ से महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी में भक्तों-श्रृद्धालुओं को गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि सदगुरु का आश्रय लिए बिना प्रभु की भक्ति मिलना संभव नहीं है।जिस प्रकार नदी पार करने के लिए नौका की आवश्यकता होती है,उसी प्रकार भवसागर पार करने के लिए एवं प्रभु भक्ति पाने के लिए हमें सदगुरु की परम् आवश्यकता होती है।इसीलिए हमें अपने जीवन में सदगुरु अवश्य बनाने चाहिए।जिससे कि हमारा कल्याण हो सके।
पूज्य महाराजश्री ने कहा कि कहा मनुष्य को प्रभु की प्राप्ति के लिए सदगुरुदेव भगवान का आश्रय लेना चाहिए।सदगुरुदेव का आश्रय पाए बिना प्रभु की भक्ति और कृपा पाना संभव नहीं है।क्योंकि सदगुरु भगवान ही हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर हमारे हृदय में ज्ञान का प्रकाश प्रज्ज्वलित करते हैं।इसीलिए वेद और पुराणों में भी सदगुरु की महिमा का विस्तार से बखान किया गया है।
इस अवसर पर महोत्सव की संयोजक साध्वी कृष्णानंद, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, महंत रामदेव चतुर्वेदी, पण्डित विष्णु शास्त्री, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
