• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा भूतेश्वर नए बस स्टैंड के पास मथुरा-मौरा रेलवे लाइन, सड़क निर्माण के चलते रूट डायवर्जन

Byvijay.singhal1233

Jun 28, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूव चीफ विजय सिंघल

मथुरा। नये बस स्टैंड से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर है। नये बस स्टैंड से आर्मी एरिया, धोली प्याऊ एवं अन्य मार्गो को बंद कार दिया गया है। वहीं रुट भी डायवर्जन किया गया है। अगर आप नये बस स्टैंड को ओर जा रहे हैं तो आप पहले ख़बर पढ़ लें। उत्तर मध्य रेलवे का कार्य मथुरा-मौरा लाइन का कार्य चल रहा है। मध्य रेलवे के द्वारा मथुरा से मौरा के लिए रेलवे लाइन डाली जा रही है। रेलवे लाइन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी इस रेलवे लाइन को डालने में लगे हुए हैं। मथुरा के भूतेश्वर नये बस स्टैंड से होकर गुजरने वाली मथुरा मौरा रेलवे लाइन का कार्य तेजी से चल रहा। भूतेश्वर से एसबीआई चौराहे की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। टैंक चौराहे से एसबीआई की ओर आने वाले वाहनों को भी रेलवे पुल से पहले रोक दिया है। बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन का संकेत लोगों को दिया जा रहा है। लोकल 18 की टीम ने जब भूतेश्वर नए बस स्टैंड से ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर यहां के हालातो को दिखाया। रूट डायवर्जन कि उस पूरी प्रक्रिया को बताते हुए लोगों को इधर ना जाने की अपील भी की। टैंक चौराहे से एसबीआई की ओर आने वाले सभी वाहनों को बैरियर लगाकर शौक अड्डे या के आर डिग्री कॉलेज की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। जो व्यक्ति नए बस स्टैंड की ओर जाना चाहते हैं और वह एसबीआई चौराहे से होकर जाते हैं तो उन्हें रूट डायवर्जन होने के कारण के आर डिग्री कॉलेज होते हुए भूतेश्वर पहुंचना होगा।यहां से नए बस स्टैंड के लिए लोग भूतेश्वर नए बस स्टैंड मार्ग पर चलकर नई बस स्टैंड पहुंच सकते हैं जो व्यक्ति मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ जा रहे हैं, तो उन्हें भी रूट डायवर्जन कि उस प्रक्रिया से गुजरना होगा। भूतेश्वर से के आर डिग्री कॉलेज होकर एसबीआई चौराहे पहुंचने के बाद लेफ्ट लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच सकते हैं। रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर होने के कारण लोगों को बैरियर पर उतरा जा रहा है। लोग पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर होने के कारण रास्ता बंद है और लोग जाम में फंस सकते हैं। कई दिनों के लिए रास्ते को बंद किया गया है।रेलवे लाइन के साथ-साथ नए बस स्टैंड पुल के नीचे सड़क निर्माण कार्य भी चल रहा है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.