हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कब्रिस्तान में सफाई के लिए पहुंचे कंपनी के बुलडोजर बैकहो-लोडर ने तबाही से मचा डाली। नौ कब्रें खोद डालीं, छह पेड़ गिरा दिए और सीमेंट के कई खंभे भी तोड़ दिए। कब्रिस्तान कमेटी ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की तो कंपनी मुआवजा देने को तैयार हो गई। एक कब्र की मरम्मत के लिए सौ रुपये का मुआवजा तय किया गया। कंपनी के कर्मचारी जिस बुलडोजर को कब्रिस्तान ले गए, उसपर नंबर भी दर्ज नहीं थे। कुछ पर नगर निगम लिखा था। उन्होंने बताया, ऐसा एक बार नहीं, पूर्व में भी तीन बार किया जा चुका है। इसकी शिकायतें की गईं, मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 26 अप्रैल को हुई घटना की शिकायत नगर निगम में आइजीआरएस, वन विभाग व सहायक संभागीय परिवहन विभाग से की गई। नेचर ग्रीन कंपनी ने मई में प्रति कब्र, प्रति पेड़ व प्रति कंक्रीट खंभे का मुआवजा 100 रुपये के हिसाब से कुल 3300 रुपये चेक के माध्यम से कमेटी को भेजकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। साथ ही भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न होने की बात पत्र में कही। सचिव शाकिर हुसैन ने आरोप लगाया, नगर निगम एवं नेचर ग्रीन कंपनी के कर्मचारी यहां बार-बार पहुंचकर सफाई के नाम पर कब्र क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। आरोप लगाया कि, कुछ लोग नगर निगम कर्मचारियों के जरिये कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को जांच सौंपी है। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य के दौरान कब्र क्षतिग्रस्त होना बताया गया है, जांच के बाद सही स्थिति स्पष्ट होगी।
