• Sun. Nov 1st, 2026

यूपी रोडवेज बसों का बदला रूट, बरेली-हरिद्वार जानें वाले बढ़ा किराया

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सावन मास में कांवड़ यात्रा को लेकर मथुरा से बरेली और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा दूरी और अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है। कांवड़ यात्रा के चलते मार्ग डायवर्जन के कारण रोडवेज और अनुबंधित बसें अब सामान्य रूट की बजाय घुमावदार रास्ते से होकर जाएंगी। इससे दूरी अधिक हो गई है तथा समय व किराये में बढ़ोत्तरी होगी। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि बरेली और हरिद्वार जाने वाली बसों का रूट बदला गया है। अभी बसों का नया रूट चार्ट बन रहा है, इसके बाद इसे अपडेट किया जाएगा। मथुरा से बरेली के बीच 8 बसों का संचालन होता है। अभी ये बसें लगभग 212 किमी का सफर तय करती हैं, लेकिन सावन मास में इन बसों का रूट डायवर्ट करने से दूरी 45 किलोमीटर और बढ़ जाएगी। इसके साथ ही हरिद्वार के लिए तीन बसें संचालित हो रही हैं। ये बसें मथुरा से हरिद्वार सीधे जाती हैं और 347 किमी का सफर तय करती हैं, लेकिन अब ये मवाना होकर हरिद्वार जाएंगी तो इन्हें 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर यानी लगभग 397 किमी का सफर तय करना होगा। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि केवल बरेली और हरिद्वार की बसों में बदलाव किया गया है। इसकी सूची जल्द ही लखनऊ से अपडेट की जाएगी। इसके बाद बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से लिया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.