• Sat. Oct 31st, 2026

मथुरा की सड़कों का देखिए हाल, बच्चों को स्कूल ले जा रही बस गड्ढे में फंसी

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया -बलदेव मार्ग से धर्मपुरा को जाने वाले मार्ग पर स्कूल बस गड्ढे में फंसकर पलटने से बची गई। इस सड़क का निर्माण 10 दिन पहले ही कराया गया है। मंगलवार को सुबह राया- बलदेव मार्ग पर गांव धर्मपुरा मार्ग पर  दो सप्ताह पूर्व सड़क निर्माण कार्य कराया था। सड़क निर्माण कार्य कराने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने सड़क किनारे हो रहे गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग से  की थी।  बताया गया है कि बरसात में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। बीते दिनों से बरसात होने के कारण सड़क किनारे झाड़ी घास उगने के दौरान मंगलवार की सुबह स्कूल लेने जा रही एसबीएस स्कूल कारब की बस गड्ढे में घुस गई। ये बस पलटने से बच गई। उस समय बस में एक दर्जन छात्र सवार थे। बस गड्ढे में पलटती देख खेतो में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। उनकी सूझबूझ से बस में सवार छात्रों को उतारा और बुलडोजर बुलाकर बस को गड्ढे से निकलवाया गया। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से सड़क किनारे हो रहे गड्डों को सही करवाने की मांग की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.