• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में गणतंत्र दिवस की धूम,राष्ट्रीय पर्व के रंग में रंगी ब्रज भूमि, परेड ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम

Byvijay.singhal1233

Jan 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के अवसर पर देश भर के साथ साथ मथुरा में भी धूम मची हुई है। मथुरा में जगह जगह राष्ट्रीय ध्वज आन बान और शान से लहरा रहा है। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में हुआ। जहां कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने राष्ट्र ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। देश भर के साथ साथ मथुरा में भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। सरकारी,अर्ध सरकारी,स्कूल,कॉलेज सहित विभिन्न इमारतों पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा आन बान और शान के साथ लहराया गया। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्रज भूमि देश भक्ति के रंगी नजर आई। देश भक्ति के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर वृंदावन के आजाद मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्र ध्वज ले कर आजाद मैदान से निकले और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आजाद मैदान पहुंची। जहां कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारिख ने राष्ट्र ध्वज फहराया।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। एसएसपी शैलेश पांडे ने खुद सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च किया। शहर के बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,प्रमुख चौराहों के अलावा होटल , गेस्ट हाउस को भी चैक किया। डॉग स्क्वायड और बॉम्ब स्क्वायड ने धार्मिक स्थल सहित सभी प्रमुख इमारतों को चैक किया।

परेड ग्राउंड पर हुआ मुख्य कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम मथुरा स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर हुआ। यहां मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवम चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस के जवानों ने हैरत अंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए अपने जौहर का प्रदर्शन किया।

मथुरा कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हुए वहां मौजूद अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सहित कलेक्ट्रेट कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.