• Thu. Nov 26th, 2026

आंख मिचौली से मिलेगी राहत, आरएमयू केंद्र लगेंगे

Byvijay.singhal1233

May 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी के मौसम में शहरवासियों को बिजली की आंख-मिचोली से राहत मिलेगी। मथुरा-वृंदावन में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विद्युत निगम ने करीब 30 स्थानों पर रिंग मैन यूनिट (आरएमयू) स्थापित करने की योजना बनाई है। विद्युत ट्रिपिंग के समय आरएमयू केंद्र से बिजली आपूर्ति होगी। फिलहाल कुछ क्षेत्रों में यूनिट भी स्थापित हो चुकी हैं। भीषण गर्मी व उमस भरे मौसम में प्रतिदिन घंटों तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती गर्मी के मौसम में आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है। एक दिन में आठ से 10 बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। आंधी या बारिश में भी लाइन खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप रहती है। ऐसे में विद्युत कर्मचारियों को लाइन ठीक करने में भी घंटों लग जाते हैं। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए विद्युत निगम ने मथुरा-वृंदावन में आरएमयू केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। इन आरएमयू केंद्रों को मथुरा-वृंदावन के सभी उपकेंद्रों से जोड़ा जाएगा, ताकि एक उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप होने से आरएमयू के माध्यम से अन्य उपकेंद्र से उस क्षेत्र में आसानी से बिजली आपूर्ति की जा सके। अधीक्षण अभियंता एके रोहिला ने बताया है कि मथुरा-वृंदावन में तीनों डिवीजनों में करीब 30 से अधिक आरएमयू केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में एक से दो स्थानों पर ये यूनिट लगाई जा चुकी हैं। वहीं डैंपियर नगर के अहिल्याबाई पार्क में यूनिट लगाने का कार्य प्रगति पर है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.