• Tue. Aug 4th, 2026

इगलास ले जाया जा रहा था राशन का चावल

ByVijay Singhal

Aug 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राशन के चावल की कालाबाजारी प्रकरण में वंशी प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह चावल इगलास ले जाया जा रहा था। अनौड़ा चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह एवं पुलिस कर्मी सूर्य प्रकाश, आशीष कुमार, ओमप्रकाश आदि ने गश्त के दौरान भरऊ बिझारी मोड़ पर चावल से भरी गाड़ी पकड़ी थी। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर एआरओ नरेन्द्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक रविकांत पहुंचे और चावल की जांच की। कट्टों में भरा चावल राशन का बताया गया। टीम को दिए बयान में चालक आजाद खान ने बताया कि वह महेश अग्रवाल पुत्र वेद प्रकाश अग्रवाल के यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। महेश अग्रवाल द्वारा मैक्स पिकअप में क‌ट्टे लोड कराए गए। इसके बाद महेश ने उसे पचावर भुवनेश अग्रवाल के यहां भेजा, वहां से चावल के क‌ट्टे लोड कराकर वह इगलास के पास वंशी प्रधान के यहां, जो सहारा गांव के निवासी है, वहां चावल उतारने जा रहा था। चावल की खरीद के संबंध में उसे कोई जानकारी जानकरी नहीं है।यह गाड़ी महेश द्वारा उसे चावल लाने और ले जाने हेतु दी गयी है। गाड़ी में 24 क‌ट्टे प्लास्टिक व 22 कट्टे जूट के मशीन की सिलाई के भरे हुए हैं। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार स्पष्ट है कि यह खाद्यान्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है। जिसको महेश अग्रवाल निवासी अवैरनी व भुवनेश अग्रवाल निवासी पचावर द्वारा सस्ते दामों पर खरीदकर मुनाफा कमाने के उ‌द्देश्य से कालाबाजारी की जा रही है। उक्त खाद्यान्न (चावल कुल 46 कट्टे प्रत्येक का वजन लगभग 45-50 किलो) को कब्जे में लेकर जाकिर कुरैशी, उचित दर विक्रेता नगर पंचायत राया की सुपुर्दगी में दिया गया। जिलाधिकारी से अभियोजन की अनुमति प्राप्त होने के बाद तीनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एआरओ नरेन्द्र सिंह के अनुसार महेश अग्रवाल निवासी अवैरनी, भुवनेश अग्रवाल नि. पचावर, वि.खं बल्देव तहसील महावन व बंशी प्रधान निवासी सहारा कलां,इगलास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.