हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्कूल-कॉलेजों के पास संचालित हो रहे शराब के ठेकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम ने कई स्थान पर ठेकों को तिरपाल से ढक दिया, जबकि कुछ ठेके ऐसे ही छोड़ दिए हैं। बीते दिनों नेशनल प्रेस टाइम्सः में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है। शिक्षा मंत्रालय ने नौ मई को शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किया था। बावजूद जिले में कुछ स्थानों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। स्कूलों और मंदिरों के बेहद करीब शराब और तंबाकू की दुकानें चल रही थीं, जिससे छात्रों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नेशनल प्रेस टाइम्सः समाचार ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। बीते दिनों प्रशासन की टीम ने सदर बाजार, कृष्णापुरी तिराहा, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के निकट चार शराब के ठेकों को ढकवा दिया है। वहीं, जमुनापार समेत अन्य स्थानों पर शराब के ठेके अभी भी खुले हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र का कहना है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए शराब के ठेकों को ढका गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
