हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने के मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अजय सिंह को निलंबित करने के बाद उनको विभाग के लखनऊ मुख्यालय से संबंद्ध किया जा चुका है। इनका चार्ज पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड वन के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह को दिया गया था। लखनऊ संबंधीकरण होने के करीब सात माह बाद भी अभी तक न तो एक्सईएन अजय कुमार सिंह ने सरकारी आवास खाली किया है और न ही आवास का सात माह का किराया विभाग को जमा किया है। इस प्रकरण में तत्कालीन एक्सईएन अजय सिंह को नोटिस जारी कर आवास खाली करने व सात माह का किराया जमा करने को कहा है। शासन के नियमानुसार यदि किसी कर्मचारी का स्थानांतरण व संबंधीकरण जिले से बाहर हो जाए तो उसको सात दिन में अपना सरकारी आवास खाली करना होता है। लेकिन अपने निलम्बन के सात माह बाद भी प्रांतीय खंड के तत्कालीन अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह ने अपना मथुरा का सरकारी आवास खाली नहीं किया है। इस प्रकरण को चीफ इंजीनियर एनके यादव ने गंभीरता से लिया और वतर्मान एक्सईएन को कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिस पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने तत्काली एक्सईएन को शीघ्र आवास खाली करने और किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। एक्सईएन गुलवीर सिंह ने बताया कि तत्कालीन एक्सईएन अजय कुमार सिंह को सात दिन पहले ही नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद भी वे आवास को खाली नहीं करेंगे तो विभाग के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
