• Sat. Jul 4th, 2026

बारिश ने रोके रास्ते, जलभराव ने किया परेशान

ByVijay Singhal

Jul 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बुधवार को  करीब 11 बजे अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों को गर्मी व उमसे से राहत तो दी, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। दुकानों और घरों में पानी भर गया।
सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन करीब 9 बजे धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर धूप रही और लोग गर्मी और उमस से परेशान होते रहे। शाम करीब 4 बजे फिर से बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो कि थोड़ी देर बाद रुक गई। इसके बाद फिर तेज बरसात शुरू हो गई। मथुरा छावनी रेलवे पुल, नए बस स्टैंड रेलवे पुल और भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया। जलभराव के कारण बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैदल राहगीरों ने पुल के ऊपर चढ़कर रेलवे लाइन को पार किया। कंकाली रोड पर भी पानी भर गया। निचले स्तर पर बनी कॉलोनियां राधिका विहार, अंबाखार, रोटी गोदाम, कृष्णा विहार आदि में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया। कई स्थानों पर दुकानों में भी गंदा पानी घुस गया, जिसे निकालने के लिए लोग बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। बारिश बंद होने के बाद उन्होंने घरों और दुकानों में घुसे पानी को निकाला। उधर, कई दिन बाद अच्छी बारिश में बच्चे मस्ती करते दिखाई दिए। कुछ सड़कों पर गंदे पानी में ही खेलते नजर आए तो अनेक बच्चे घरों की छत पर मस्ती करते रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी मौसम सुहाना रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.