हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पहले खुद को पुलिस स्टाफ बताया फिर पुलिस आरक्षी का कार्ड दिखाकर पिस्टल दिखाई और जब लाल जूतों का रंग देखकर टिकट देख रहे सीटीआई ने शक जताया तो बताया कि उसका प्रमोशन हो गया है और दरोगा बन गया है। जब असली पुलिस से सामना हुआ तो टूट गया। बताया कि वह पर्सनल गार्ड है। जीआरपी ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया। रेलवे मजिस्ट्रेट विकास चौधरी के नेतृत्व में टिकट चेक कर रहे टीटीआई शैलेष मिश्रा ने बताया कि उनकी एफआईआर पर जीआरपी ने हाथरस निवासी नवेंद्र को जेल भेजा है।

वह बिना टिकट यात्रा कर रहा था। जब उन्होंने टिकट मांगी तो पुलिस स्टॉफ बताया और आरक्षी का कार्ड दिखाया। जूतों का रंग देखकर जब शक हुआ तो जीआरपी ने पूछताछ की, उसने असलियत बता दी। वह किसी का पर्सनल गार्ड है। जीआरपी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया सीटीआई शैलेष मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
