• Tue. Nov 3rd, 2026

राजीव भवन में गैरहाजिर कर्मचारी को सीडीओ ने दिया कारण बताओ नोटिस

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। राजीव भवन के सहकारिता कार्यालय का सीडीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थित मिले कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस, रिकॉर्ड पूरा करने, अलमारियों पर स्लिप व डेस्क प्रभारियों की नाम पट्टिका लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने दो दिन में निर्देश पूरा करने को कहा है। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने मंगलवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें उन्हें सीओ उपभोक्ता सुरेन्द्र कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर सुरेन्द्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अपर सांख्यिकी अधिकारी भानु प्रताप की सेवा पुस्तिका में अपूर्ण मिले लेखा अंकन को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आलमारियों पर रिकॉर्ड की स्लिप लगाने को कहा है। वहीं दो दिन के अंदर सभी पटल सहायकों की नाम पट्टिका लगाने के आदेश दिए है। कार्यालय में नामित पटल प्रभारी अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर को कार्यालय से मुक्त करने के आदेश दिए हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.