• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा 3 कुंतल मिलावटी मावा

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दीपावली पर्व आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। मिठाई बनाने के लिए मिलावटी मावा का प्रयोग किया जा रहा है। मिलावटी मावा आने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए 3 कुंतल मावा जब्त किया और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। खाद्य विभाग की कार्यवाही से मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया है। दीपावली त्योहार को देखते हुए डीएम ने मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने के खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मिलावट खोरों के खिलाफ कार्यवाही के लिए खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन द्वारा मथुरा में 5 टीम बनाई गई हैं। यह टीम जगह जगह छापेमार कार्यवाही कर खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही हैं। खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन की टीम मथुरा से आगरा की तरफ जाने वाले नेशनल हाई वे पर रैपुराजाट के समीप मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने मौके पर आगरा से लाए जा रहे मावा को चैक किया। चैक करने पर मावा मिलावटी मिला। खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन की टीम ने जब मावा को चैक किया तो उसमें मिलावट होने का शक हुआ। जिसके बाद टीम ने मावा का सैंपल लिया और 3 कुंतल मावा को जब्त करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह मिलावटी मावा दीपावली पर बनने वाली मिठाइयों के लिए प्रयोग किया जाना था। मिलावटी मावा नष्ट करने के बाद टीम बलदेव इलाके में पहुंची। यहां टीम ने मावा कारखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शक होने पर सैंपल लिया। इसके बाद टीम दूसरे कारखाने पहुंची लेकिन टीम आने की सूचना कारखाना संचालक को पहले ही मिल गई। जिसकी वजह से वह कारखाना बंद कर भाग गया।बल्देव में कार्यवाही करने के बाद टीम थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप इलाके में पहुंची। यहां टीम ने आशा स्वीट सेंटर और दाऊजी मिष्ठान्न भंडार पर छापा मारा। टीम को मिठाई की इन दुकानों पर गंदगी मिली। जिसको लेकर दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा मिठाई की जांच के लिए सैंपल भी लिए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.