हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड में गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर राधाकुंड व गिरिराज परिक्रमा मार्ग के मंदिर, मठ, आश्रमों में तैयारियां हो चुकी हैं। गुरु पूर्णिमा पर गुरु अपने शिष्यों को तुलसी की कंठी माला गले में धारण कराते हैं। शिष्य गुरुओं को जाप के लिए माला एवं दक्षिण प्रदान करेंगे। राधाकुंड में बनी तुलसी की कंठी माला को बंगाली समाज के लोग दिन-रात मेहनत एक कर हाथों से तैयार करते हैं। यहां की कंठी माला विदेशों तक जाती है। सनातन धर्म में तुलसी से बने दोनों की कंठी माला का विशेष महत्व है। भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, रूस, कनाडा, साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, श्रीलंका और खाड़ी के देशों में रहने सनातनी राधाकुंड में बनने वाली तुलसी की कंठी माला को पसंद करते हैं। कस्बे के बंगाली समाज के लोगों का मुख्य व्यवसाय तुलसी की कंठी माला, ठाकुरजी के मुकुट, पोशाक आदि बनाना है। कस्बे की राधा नगर कॉलोनी में घर-घर में यही कार्य होता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
