हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गिर्राज धाम गोवर्धन में एक दुखद घटना सामने आई। जयपुर से परिक्रमा के लिए आए 60 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। सीताराम पुत्र महादेव शुक्रवार की सुबह अपने परिजनों के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए आए थे। सुबह करीब 10 बजे राधा कुंड परिक्रमा मार्ग पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम 4 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि सीताराम परिवार के साथ गोवर्धन ब्रज दर्शन और परिक्रमा के लिए आए थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
