• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा शेरगढ़ क्षेत्र में शादी समारोह में शराब पीने के दौरान झगड़ा, दोस्त की गोली मारकर हत्या,

Byvijay.singhal1233

May 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में बारात में आए  दोस्तों में शराब पीने दौरान झगड़ा हो गया। दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव तरौली निवासी शिव सिंह के बेटे जगवीर की बारात थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव सिहारा में गई थी। बारात में तरौली का रहने वाला जगवीर का दोस्त प्रदीप भी गया था। प्रदीप अपने साथ बारात में अपने दोस्त कान्हा को भी ले गया। जगवीर की बारात चढ़ रही थी। बाराती नाच गा रहे थे। कान्हा और प्रदीप एक अन्य साथी के साथ गांव में एक मकान की छत पर चढ़ गए। कुछ देर तक तीनों बैठे थे। इसके बाद तीसरा साथी नीचे आ गया। इसी दौरान प्रदीप और कान्हा में झगड़ा शुरू हो गया।प्रदीप और कान्हा के बीच हुए झगड़े ने कुछ ही देर में बड़ा रूप ले लिया। प्रदीप ने अपने पास मौजूद तमंचे से कान्हा के सर पर गोली मार दी। सिर पर सटाकर गोली मारने के कारण कान्हा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कान्हा की हत्या करने के बाद प्रदीप ने भागने का प्रयास किया।
गोली की आवाज सुनते ही बाराती और घराती दोनों पक्ष के लोग मौके की तरफ भाग लिए। इधर प्रदीप हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदीप को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने प्रदीप को पकड़ कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कान्हा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिवार द्वारा लगाए गए आरोप विवेचना का पक्ष हैं। विवेचना के दौरान जो तथ्य रखे जाएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.