• Sat. Nov 28th, 2026

रामनवमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 17 अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

Byvijay.singhal1233

Apr 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री राम जन्मभूमि महोत्सव मेला समिति द्वारा 17 अप्रैल बुधवार को निकाली जाने वाली  रामनवमी शोभा यात्रा महोत्सव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है।इसे  लेकर एक प्रेसवार्ता मसानी  लिंक रोड परिणय गार्डन में आयोजित हुई मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि  17 अप्रैल 4:30 स्थानीय घीया मंडी प्राचीन राम मंदिर से विराट शोभायात्रा प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया यात्रा का प्रारंभ संत महात्मा एवं राम भक्त द्वारा भगवान श्री राम की आरती के साथ होगा।वहीं समिति की अध्यक्ष राजेंद्र बंसल  ने बताया  शोभा यात्रामें घोड़े और बैंड बाजे के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि 20 फीट का जय श्री राम का झंडा व भव्य स्वरुप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनायी  गयी है। एवं भगवान श्री राम भक्त हनुमान तथा अयोध्या में विराजे श्री राम की आकृति का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।इसके साथ एक सौ से अधिक कार्यकर्ता भगवा कुर्ता, गमछा और पगड़ी में साथ चलेंगे।  वहीं समिति प्रवक्ता  श्याम शर्मा ने बताया  शोभायात्रा डोरी बाजार विश्राम घाट छत्ता बाजार  होली गेट चौराहा भरतपुर गेट होती हुई राम मंदिर पर समापन होगी। एवं शोभायात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा  एवं युवा विंग टीम  द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर बैठक तथा जनसंपर्क किया गया  है।तथा राम नवमी पर निकाली जाने वाली वहीं  शोभायात्रा का मुख्य उद्धेश्य समस्त हिन्दू समाज को भगवान श्री राम के साथ जोड़ना है। उनके आचरण को अपने अन्दर समाहित करना है। वहीं महामंत्री हेमंत चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता का संचालन किया। एवं समिति के  महामंत्री मनु ऋषि त्रिवेदी ने
समस्त नगर वासियों से शोभायात्रा में उत्साह के साथ शामिल होने का अनुरोध किया है।
इस अवसर पर जमुना शर्मा केशव पंडा योगेश आवा रुचि द्विवेदी लाल निखिल वार्ष्णेय चिन्मय शर्मा रमन पंडित पवन पंडित नितिन चतुर्वेदी आदि मौजूद थे
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.