हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो जिसके लिए सभी विभागों अधिकारियो कर्मचारियों ने कमर कस ली है इसी क्रम में रसद विभाग द्वारा भी राशन की दुकानों पर पहुंच कर उपभोक्ताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा हैं।
सोमवार को क़स्बा महावन के पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी द्वारा महावन कस्बा,अवैरनी, एवं हथकोली में पहुंच कर राशन उपभोक्ताओं को स्लोगन के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा लोक सभा चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें जिससे अपना चहेता प्रत्याशी चुन सकें। उन्होंने कहा मतदान के दिन सुबह सभी काम छोड़कर पहले मतदान करें तत्पश्चात अन्य काम करें। इस दौरान तरुण कुमार,गोलू, प्रवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
