हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मथुरा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को व मतदान होगा। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र यानी बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ ‘मोदी गारंटी 2024’ जारी कर दिया गया है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कोसी में प्रेस वार्ता ली है। मीडिया से चर्चा के दौरान बीजेपी ‘संकल्प पत्र’ ‘मोदी गारंटी 2024’ को लेकर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी बोले – हमने और हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है। आप सबने देखा की, 2014 और 2019 में भी हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया था। आप सब लोगों ने देखा की दोनों बार की संकल्प पत्र में जो लिखा उसे हमने पूरा किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में क्या है खास?
76 पेज का ये घोषणा पत्र भारत का इतिहास बनेगा। पिछले 10 सालों में जो संकल्प थे वो हमारी सरकार ने पूरा किया है। हमारे संकल्प पत्र से 24 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आए है। हमने सबको आयुष्मान योजना का सुविधा दिया। इससे लोगों को 5 लाख की मुफ्त इलाज में बहुत बड़ी राहत मिली। हमने घर-घर बिजली पहुंचाया, पानी पहुंचाया अब हमारी सरकार पाइप से घर-घर गैस पहुंचाएगी। घर-घर सोलर पैनल लगाया जाएगा। वहीं कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री ने कहा हमारा फोकस निवेश से लेकर नौकरी तक है। फ्री राशन की योजना रहेगी जारी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले, यह सरकार की योजना है। सरकार की कोशिश है कि गरीबों की थाली संतोषयुक्त हो। वहीं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।”
कहा कि गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे। हमारे लिए दल से बड़ा देश है।
इस अवसर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे निर्भय पांडे कैबिनेट प्रतिनिधि नरदेव चौधरी जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा होती लाल आदि मौजूद थे
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
