हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अक्षय तृतीया और ईद उल फितर के मद्देनजर नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को इस संबंध में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समय रहते सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर, सप्त देवालय, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, श्रीकृष्ण जन्म स्थान, प्रेम मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिर से जुड़े क्षेत्र और मार्गों पर सफाई की व्यवस्था तीन शिफ्ट में होगी। मुख्य मार्गों पर डलावघरों को भी 3 शिफ्टों में साफ कराने को कहा। शाही ईदगाह एवं सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों पर सफाई कराने के निर्देश दिए। आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि इन स्थलों पर रंगीन चूने का छिड़काव कराया जाए और जलापूर्ति सुचारू रहे। प्रमुख मंदिरों के पास, कच्चे परिक्रमा मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
