हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां ब्लॉक के गांव अकबरपुर के गोपाल जी मंदिर के महंत ने गांव के तीन दबंगों पर चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। तहरीर पर कार्रवाई न किए जाने पर महंत ने सीएम, एसएसपी और अन्य अफसरों को पत्र लिखकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गोपालजी मंदिर अनाथ गोशाला के महंत मदनमोहन दास ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में गांव के ही कुछ लोगों पर चौथ मांगने का आरोप लगाया है। कहा कि जबरन मंदिर में घुस आते हैं और मंदिर के चढ़ावे से हिस्सा मांगते हैं। कई बार हथियार दिखा कर चढ़ावे को छीनकर भी ले गया है। न देने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रविवार सुबह 4 बजे वह मंदिर की सेवा पूजा के लिए तैयार होने के लिए उठे तो बाइक सवार दो नकाबपोश हथियार लेकर मंदिर में जान से मारने की नीयत से घुस आए। वह छिप गए। नहीं दिखे तो बदमाश लौट गए। बदमाशों के आने जाने की वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
