• Mon. Jun 29th, 2026

टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व सभासद ने छोड़ी भाजपा

ByVijay Singhal

Apr 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री और वृंदावन नगर पालिका परिषद में सभासद रहे श्याम सुंदर गौतम ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए सोमवार को पर्चा दाखिल कर दिया। उन्होंने नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा को त्यागपत्र भेजा दिया है। पूर्व सभासद के त्याग पत्र ने भाजपा खेमे में हड़कंप मचा दिया है। उन्हें मनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। कई लोगों ने श्याम सुंदर गौतम से संपर्क साधा है। पूर्व सभासद श्याम सुंदर शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि यहां पार्टी का टिकट कार्यकर्ता को नहीं बल्कि पहुंच वालों को मिलता है। मेरी 40 वर्षों की पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी का यह नतीजा मिला कि एक पहुंच वाले को टिकट दे दिया गया। पार्टी का कार्यकर्ता मुखर होकर जनता की बातों को उठाने का प्रयास करता है उसकी टिकट काट दी जाती है। मेरी टिकट स्थानीय और ब्रज संगठन के द्वारा काटी गई। ऐसे लोगों को टिकट दी गईं हैं जिन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी तक नहीं। आरोप लगाया बसपा और सपा में रहने वालों को टिकट दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.