हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम में शुक्रवार से लक्ष्मी नारायण, सीतारामचंद्र और राधा कृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को नगर शोभायात्रा से होगी। यह शोभायात्रा गौरी गोपाल आश्रम से शुरू होकर परिक्रमा मार्ग, रमणरेती चौराहा, इस्कॉन मंदिर, फोगला आश्रम, विद्यापीठ चौराहा और अटल्ला चुंगी होते हुए वापस आश्रम पर समाप्त होगी।
महोत्सव के अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 13 फरवरी से 15 फरवरी तक संत समागम का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के कई प्रसिद्ध संत अपने आशीर्वचन देंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन और प्रवचन भी होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
