हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में पुलिस ने कंटेनर में पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 550 पेटी अवैध शराब जब्त की है। आरोपी चालक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि जब्त शराब की कीमत लगभग 55 लाख रुपये है। कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि रविवार को कोटवन पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर होडल की ओर से आते एक कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर की जांच की गई तो शराब की पेटियां भरी देख पुलिसकर्मी दंग रह गए। चालक से जब कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। आरोपी चालक रवि आहूजा पुत्र ओमप्रकाश आहूजा निवासी 02 बी गली नंबर- 3 पालम बिहार रोड गुरुग्राम चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शराब तस्करों का यह रैकेट काफी बड़ा है। इन तस्करों द्वारा विभिन्न राज्यों में अवैध शराब भेजने का बड़ा नेटवर्क है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। टीम में कोटवन चौकी प्रभारी मनमोहन शर्मा, गढ़ी बरवारी चौकी प्रभारी राहुल सिंह थे। पुलिस ने बताया कि तस्कर पंजाब से शराब ले जाकर बिहार में महंगे दामों पर बेचते हैं। 800 रुपये की बोतल लाकर इसे 5500 रुपये में बेच दिया जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
